विश्वहिंदीजन चैनल को सबस्क्राइब करें और यूजीसी केयर जर्नल, शोध, साहित्य इत्यादि जानकारी पाएँ

सृजन ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय ई-पत्रिका* के सहयोग से *न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन* द्वारा शीघ्र प्रकाशनार्थ साझा काव्य संग्रह के लिए रचनाएँ आमंत्रित

*साझा काव्य संग्रह प्रकाशन योजना* - सृजन ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से  न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन  द्वारा 
*सृजन ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय ई-पत्रिका* के सहयोग से *न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन* द्वारा शीघ्र प्रकाशनार्थ साझा काव्य संग्रह के लिए रचनाएँ आमंत्रित है। 


PoetryBooks@SrijanSansar.com पर काव्य रचनाएं भेजने की *अंतिम तिथि 10 नवंबर 2020* ईमेल का विषय “साझा काव्य संग्रह हेतु” अवश्य लिखें।  

न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन दुनिया भर में हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रचार- प्रसार के लिए कृत संकल्पित संस्था है। न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन और विश्व हिन्दी सचिवालय, मॉरिशस के सहयोग से  सृजन ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय ई- पत्रिका नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियाँ एवं अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलनों का आयोजन कर रही है,  जिनमें विश्व के विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित साहित्यकार और हिंदी सेवी वक्ता के रूप में जुड़ते है और हजारों दर्शकों/श्रोताओं द्वारा ये कार्यक्रम देखे जाते हैं। 

न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन अब साझा काव्य संग्रह की योजना आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा है, 
न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन की साझा काव्य संग्रह योजना में कविताएं प्रकाशित करवाने पर रचनाकारों को निम्नलिखित लाभ एवं सुविधाएं प्राप्त होंगी :- 

1. प्रत्येक रचनाकारों को साझा संग्रह में छः पृष्ठ दिए जाएंगे। एक पृष्ठ पर रचनाकार का जीवन परिचय और शेष 5 पृष्ठों पर उनकी कविताओं को स्थान दिया जाएगा। 
2. प्रत्येक सहयोगी रचनाकार को 10 पुस्तकें लेखकीय प्रति के रूप में दी जाएंगी। 
3. साझा काव्य संग्रह का लोकार्पण न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन के सहयोग से सृजन ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय ई-पत्रिका द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध साहित्यकारों के उपस्थिति में करवाया कराया जाएगा। 
4. साझा काव्य संग्रह में जिन रचनाकारों की कविताओं को संकलित किया जाएगा उन रचनाकारों को न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ का मौका दिया जाएगा। 
5. यदि कोई सहयोगी रचनाकार किसी कारणवश निर्धारित अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में किसी कारण उपस्थित नहीं हो पाता तो उसे भविष्य में किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ का अवसर दिया जाएग। 
6. साझा काव्य संग्रह का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाएगा। 
न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा संचालित वेबसाइट, फेसबुक पेज, टेलीग्राम चैनल और सैकड़ों  whatsApp समूहों के माध्यम से अधिक से अधिक साहित्यप्रेमियों तक पहुंचाया जाएगा। 
7. साझा काव्य संग्रह की प्रख्यात विद्वानों द्वारा की गई समीक्षा को विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित करवाया जाएगा। 
8. साझा काव्य संग्रह की प्रतियाँ राष्ट्रीय पुस्तालयों, ISBN एजेंसी  व अन्य आवश्यक स्थानों पर भेजी जाएंगी।  
9. प्रत्येक रचनाकार को साझा काव्य संग्रह के लिए मात्र रु. 2000/- (रुपए दो हजार केवल) सहयोग राशि के रूप में देनी होगी,  जिसमें रचनाओं का संपादन, पेज सेटिंग, कवर पेज डिजाइन, मुद्रण, पुस्तक भेजने का डाक व्यय व अन्य सभी संबंधित व्यय सम्मिलित हैं। उपरोक्त सहयोग राशि में डाक के माध्यम से पुस्तकों को केवल भारत के भीतर ही भेजा जाएगा। भारत से बाहर भेजने के लिए डाक व्यय अलग से देय होगा। 
10. साझा काव्य संग्रह की मांग के अनुसार अगले संस्करण का मुद्रण कराया जाएगा व प्रकाशक द्वारा तय की जाने वाली रायल्टी को सभी रचनाकारों में बराबर-बराबर साझा किया जाएगा। 

किसी भी अन्य सूचना के लिए कृपया संपर्क करें : श्री मनोरंजन तिवारी, संपादकीय सहयोगी, साझा काव्य संग्रह योजना, न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन : मोबाईल : +91 - 98990-18149 (कॉलिंग एवं वट्सऐप)

कोई टिप्पणी नहीं:

सामग्री के संदर्भ में अपने विचार लिखें-