विश्वहिंदीजन चैनल को सबस्क्राइब करें और यूजीसी केयर जर्नल, शोध, साहित्य इत्यादि जानकारी पाएँ

लोकबिंब पत्रिका का जुलाई-सितंबर अंक


लोकबिंब पत्रिका का जुलाई-सितंबर अंक आप सभी के समक्ष प्रस्तुत है। इस अंक में लोकसंस्कृति, लोकगीत, लोकसंगीत, लोकनाट्य आदि विषय पर आलेख प्रकाशित किए गए हैं। पत्रिका के सहयोगी लेखकों का हृदय से आभार। लोकबिंब पत्रिका के आगामी अंक(अक्टूबर-दिसंबर) के लिए आपके शोध आलेख एवं सुझाव 25 सितंबर 2017 तक आमंत्रित हैं। पत्रिका के विभिन्न भागों में आलेख इत्यादि के साथ-साथ लोकगायन, लोकनृत्य, प्रदर्शनकारी चित्र और कलाओं के आडियो, वीडियो का भी संग्रहण किया जाता है। आगामी अंक में किसी लोककलाकार अथवा लोक कला विशेषज्ञ से ‘साक्षात्कार’ का भी स्वागत है। पत्रिका के लिए ‘लोक’ से जुड़े विविध विषयों, जैसे- प्रदर्शनकारी कलाएं, लोकसाहित्य यथा लोकगीत, लोकगाथा, लोकनाट्य, लोककथा, लोक मिथक, लोक मुहावरे, लोक पहेलियाँ, लोक संस्कृति, संगीत, लोक और सिनेमा आदि पर रचनात्मक, आलोचनात्मक और शोधात्मक आलेखों के साथ आप सादर आमंत्रित हैं। 
अंक (अक्टूबर-दिसंबर) हेतु आप अपने आलेख और बहुमूल्य सुझाव निम्नलिखित पते  lokbimbpatrika@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।
नोट-  आलेख वर्ड फाइल में यूनिकोड अथवा कृतिदेव 10 एवं फॉन्ट साइज़ 14 में प्रूफ के साथ पी.डी.एफ. फाइल में भी भेजे।

कोई टिप्पणी नहीं:

सामग्री के संदर्भ में अपने विचार लिखें-