विश्वहिंदीजन चैनल को सबस्क्राइब करें और यूजीसी केयर जर्नल, शोध, साहित्य इत्यादि जानकारी पाएँ

भारत के बारे में रोचक तथ्य: जयति जैन (नूतन)


भारत के बारे में रोचक तथ्य: जयति जैन (नूतन)


भारत 17वीं सदी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्य आने से पहले सबसे अमीर देश था। क्रिस्टोफर कोलम्बस भारत की सम्पन्नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।
•  भास्कराचार्य ने खगोल शास्त्र के कई सौ साल पहले धरती द्वारा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में लगने वाले सही समय की गणना की थी। उनकी गणना के अनुसार सूर्य की परिक्रमा में पृथ्वी को 365.258756484 दिन का समय लगता है।
•  पेंटियम चिप का आविष्कार विनोद धाम’ ने किया था। (आज दुनिया के 90% कम्प्युटर इसी से चलते हैं)
•  सबीर भाटिया ने हॉटमेल बनाई. (हॉटमेल दुनिया का न.ईमेल प्रोग्राम है)
•  बीजगणितत्रिकोणमिति और कलन जैसी गणित की अलग-अलग शाखाओं का जन्म भारत में हुआ था।
•  1982 में भारतीय सेना द्वारा लद्दाख घाटी में सुरु और द्रास नदी के बीच निर्मित बेली ब्रिज विश्व में सर्वाधिक ऊँचाई पर बना पुल है।

भारत के बंगलुरु नगर में 2,500 से अधिक सॉफ्टवेयर कंपनियों में 26,000 से अधिक कंप्यूटर इंजीनियर काम करते हैं।
•  कमल के फूल को भारत के साथ साथ वियतनाम के राष्ट्रीय पुष्प होने का गौरव भी प्राप्त है।
•  भारत में बंदरों की गिणती करोड़ है.
•  विश्व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं। यह भव्य मंदिर राजाराज चोल के राज्य के दौरान केवल वर्ष की अवधि में 1004 से1009 ईसवी के दौरान बनवया किया गया था।
•  भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्यताओं में से एक है।
•  सांप सीढ़ी का खेल ,तेरहवीं शताब्दी .में कवि संत ज्ञान देव द्वारा तैयार किया गया था इसे मूल रूप से मोक्षपट कहते थे। इस खेल में सीढियां वरदानों का प्रतिनिधित्व करती थीं जबकि सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इस खेल को कौडियों तथा पांसे के साथ खेला जाता था। आगे चल कर इस खेल में कई बदलाव किए गएपरन्तु इसका अर्थ वहीं रहा अर्थात अच्छे काम लोगों को स्वर्ग की ओर ले जाते हैं जबकिबुरे काम दोबारा जन्म के चक्र में डाल देते हैं।
•  दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चायल नामक स्थान पर है। इसे समुद्री सतह से 2,444 मीटर की ऊंचाई पर भूमि को समतल बनाकर 1993 में तैयार किया गया था।
•  भारत विश्व का सबसे बड़ा चाय उत्पादक और उपभोक्ता है। यहाँ विश्व की 30% चाय उतपादित होती है जिसमें से 25%यही उपयोग की जाती है।
•  जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वारा 1724 में बनाई गई जंतर मंतर संसार की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है।
•  दुसरे देशों में रहने वाले भारतीय लाख करोड़ अमरीकी डालर हर साल कमाते हैं जिसमें से 30 हजार करोड़ बचाकर वे भारत भेज देते हैं।
•  भारतीय रेल कर्माचारियों की संख्या के आधार पर संसार की सबसे बड़ी संस्था है जिसमें 16 लाख से भी अधिक कर्मचारी काम करते हैं।
•  भारत में पाई जानेवाली 1,000 से अधिक आर्किड प्रजातियों में से 600 से भी अधिक केवल अरुणाचल प्रदेश में पाई जाती हैं।
•  भारत विश्व में सबसे अधिक डाकघरों वाला देश है। इतने डाकघर संसार के किसी भी ओर देश में नहीं हैं।
•  वाराणसीजिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता हैएक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बी सी में यहां आगमन किया और यह आज विश्व का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।
•  कुंग फू के जनक तत्मोह या बोधिधर्म नामक एक भारतीय बौद्ध भिक्षु थे जो 500 ईस्वी के आसपास भारत से चीन गए।
•  जैसलमेर का किला संसार का एकमात्र ऐसा अनोखा किला है जिसमें शहर की लगभग 25 प्रतीशत आबादी ने अपना घर बना लिया है।
•  विश्व में 22 हजार टन पुदीने के तेल का उत्पादन होता हैइसमें से 19 हजार टन तेल अकेले भारत में निकाला जाता है।
•  1896 तक भारत हीरों का एक मात्र स्त्रोत था और आधुनिक समय में हीरों के सबसे बड़े उपभोक्ता देशों में भारत तीसरे स्थान पर है। पहले व दूसरे स्थान पर क्रमशः अमेरिका और जापान हैं।
•  5000 साल पहले जब विश्व में ज्यादातर सभ्यताएँ खानाबदोश जीवन व्यतीत कर रही थीं भारत में सिंधु-घाटी उन्नति के शिखर पर थी।

•  श्रीलंका और दक्षिण भारत के कुछ भागों में दीपावली का उत्सव उत्तर भारत से एक दिन पहले मनाया जाता है।
•  भारत ने अपने आखिरी 10,000 वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है।
•  ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदु का संयोजन हैजो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।
•  शतरंज की खोज भारत में की गई थी।
•  आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे ,आरंभिक चिकित्सा शाखा है। इस शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक ने2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था।
•  अमेरिका में 38% डॉक्टर भारतीय हैं.
•  अमेरिका में 12% वैज्ञानिक भारतीय हैं और नासा में 36% वैज्ञानिक भारतीय हैं.
•  माइक्रोसॉफ़्ट के 34% कर्मचारीआईबीएम के 28% और इंटेल के 17% कर्मचारी भारतीय हैं.
•  ग्रीक तथा रोमनों द्वारा उपयोग की गई की सबसेबड़ी संख्या 10^6(अर्थात 10 की घात 6) थी जबकि हिन्दुओं ने 10^53जितने बड़े अंकों का उपयोग करना शुरू कर दिया था.
•  भारत 90 देशों को सॉफ्टवेयर बेचता है।
•  शल्य चिकित्सा(Surgery) का प्रारंभ 2600 वर्ष पूर्व भारत में हुआ था। अनेक प्राचीन ग्रंथों में गुरु सुश्रुत और उनकी टीम द्वारा आँखों को मोतियाबिंदु से मुक्त करनेप्रसव करानेहड्डियाँ जोड़नेपथरी निकालनेअंगों को सुंदर बनाने और मस्तिष्क की चिकित्सा में शल्य क्रिया करने के उल्लेख मिलते हैं।
•  नौकायन की कला का आविष्कार विश्व में सबसे पहले 6,000 वर्ष पूर्व भारत की सिंधु घाटी में हुआ था।
•  भारतीय गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त (598-668) तत्कालीन गुर्जर प्रदेश के प्रख्यात नगर उज्जैन की अन्तरिक्ष प्रयोगशाला के प्रमुख थे।
•  ‘पाई’ की कीमतसंसार में सबसे पहलेछठवीं शताब्‍दी मेंभारतीय गणितज्ञ बुधायन द्वारा पता की गई थी.
•  ईसा से 800 वर्ष पूर्व स्थापित तक्षशिला विश्वविद्यालय(आधुनिक पाकिस्तान) में 20,500 से अधिक विद्यार्थी 60 से अधिक विषयों की शिक्षा प्राप्त करते थे।

भारत के बारे में लिखने वाले आम तौर पर लंबे ट्रैफिक जामनौकरशाहीभ्रष्टाचार और योग पर लिखकर अपना लेख पूरा कर लेते हैं. लेकिन कुछ और बातें भी हैंजो भारत के लोगों के जीवन का हिस्सा हैंआइए हम आपको बताते हैं ऐसी 10 बातों के बारे में.
कर देने वालों की कमी
एक अरब 20 करोड़ की आबादी वाले इस देश में केवल तीन फ़ीसदी लोग ही कर देते हैं. इसे इस तरह समझा जा सकता है कि खेती-बाड़ी को कर के दायरे से बाहर रखा गया है और भारत की दो तिहाई आबादी गांवों में रहती है. अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा हिस्सा असंगठित हैंइसलिए कर ले पाना थोड़ा कठिन काम है. कई लोगों का कहना है कि अगर कर देने से बच रहे लोगों से कर वसूला जाए तो देश की आर्थिक समस्याओं से निजात मिल सकती है.
शादी से पहले जासूसी की बढ़ती मांग
मेरे एक दोस्त ने मुझसे कहा था कि उसकी शादी से पहले उसके ससुराल वालों ने यह जानने के लिए कि उसकी कोई प्रेमिका तो नहीं थीएक जासूस की सेवाएं ली थीं. हालांकि उसकी प्रेमिका थी. लेकिन जासूस (शुक्र है कि मेरे दोस्त के बारे में) यह पता लगा पाने में नाकाम रहा. इस तरह उसकी शादी हो गई. भारत में इस तरह की सेवाएं देने वाली कंपनियों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है. ऐसी क़रीब 15 हज़ार कंपनियां काम कर रही हैं.
एक महिला ने मुझे बताया,‘‘यह जासूसी नहीं है.’’ इस महिला ने अपनी बहन के होने वाले पति के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए एक जासूस की सेवाएं ली थीं. उन्होंने बताया कि लड़के ने कहा था कि वह अच्छे परिवार से है. इसकी तस्दीक करने के लिए ही हमने ऐसा किया.
अख़बारों की बढ़ती प्रसार संख्या

जब पश्चिमी देश अख़बारों के अंत का शोक मना रहे हैंतब भारत का अख़बार उद्योग तेज़ी से बढ़ रहा है. बढ़ती साक्षरताइंटरनेट के उपयोगकी कम दर और देश की बहुत सी भाषाओं का मतलब यह है कि बहुत से लोग अख़बार पढ़ना चाहते हैं.
यहां अख़बार सस्ते भी हैं.समाज के सभी वर्गों में अख़बार के पाठकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बढ़ती अर्थव्यवस्था की वजह से छोटे और सामुदायिक अख़बारों की संख्या भी बढ़ी है.
अधिक लोग क्लासीफ़ाइड विज्ञापन दे रहे हैंजो अख़बारों को आर्थिक मदद पहुंचाता है. एक और बात जो महत्वपूर्ण हैवह यह कि आप अपने अख़बारों और पत्रिकाओं को सड़क के किनारे बैठे दुकानदार को बेच सकते हैं.
वह उसे कम क़ीमत पर खरीद कर फिर उसे बेच देगा. लोग एक साल पुरानी पत्रिका पढ़कर भी खुश होंगेक्योंकि उस पत्रिका का ताज़ा अंक ख़रीद पाना उनके वश में नहीं है.
गाड़ियों के हॉर्न का शोर

अधिकांश ट्रकों के पीछे यह लिखा होता है,‘हॉर्न ओकेप्लीज.’ भारत में हॉर्न बजाना किसी गाड़ी के पीछे आ रही गाड़ी के ड्राइवर को प्रेरित करता है.
इसमें समस्या यह है कि ड्राइवर इसका किफ़ायती उपयोग नहीं करते हैं. एक ऑटो वाले ने मुझे बताया कि वह एक दिन में क़रीब डेढ़ सौ बार हॉर्न बजाता है. एक ऑटो रिक्शा औसतन 93 डेसिबल तक का शोर पैदा करता हैट्रैफिक का शोर एक जंबोजेट विमान के उड़ान भरते समय पैदा हुए शोर के बराबर होता है. यह आवाज़ कानफोड़ू होती है.
नौजवान देश
भारत एक जवान देश है. इसकी एक अरब बीस करोड़ की आबादी का आधे से अधिक हिस्सा 25 साल से कम और दो तिहाई 35 साल से कम आयुवर्ग का है. इनमें से बहुत से भारतीयों में अपने देश के प्रति आत्मविश्वास का भाव है. अब वे पश्चिम की ओर बहुत नहीं देखते हैं. अपने प्रतिद्वंद्वी ब्रुकलिन की तरह मुंबई भी आधुनिक विचारों और फ़ैशन से ओतप्रोत है. बहुत से युवा अपने परंपरागत पेशों को छोड़कर कला के क्षेत्र में करियर बना रहे हैं. हर जगह संगीत समारोह आयोजित किए जा रहे हैंबंगलोरदिल्लीमुंबई और चेन्नई लाइव म्यूजिक कनसर्ट के केंद्र बनते जा रहे हैं.
हर जगह दिखतीं प्लास्टिक की कुर्सियां

एक बार जब मैं बैंक गई तो मैनेजर ने हंसते हुए मुझसे कहा कि आप कुछ मोटी हो गई हैं. आमतौर पर वजन बढ़ने को मैं शिकायत के तौर पर मैं लेती हूंयह इस बात का भी प्रतीक है कि आप स्वस्थ्य दिख रहे हैं. लेकिन मुझे यह देखकर आश्चर्य होता है कि भारत में मोटापा (केवल इंसानों में ही नहीं पशुओं में भी) अब एक महामारी का रूप लेता जा रहा है.
आप मैकडोनल्ड्स या किसी अन्य प्रोसेस्ड फूड की दुकान पर भारतीय को जमकर खाते हुए देख सकते हैं. अधिक उम्र के भारतीय पुरुषों में तोंद का दिखना एक आम बात है.
जबकि बहुत से भारतीय अभी भी कुपोषण की समस्या से जूझ रहे हैं. लाखों लोग रोज भूखे सोते हैं. ऐसे में शहरों में लोगों की कमर का बढ़ना एक आम बात है.
थूकने की आदत
मुंबई में सार्वजनिक जगह पर थूकने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए एक थूक निरीक्षक की नियुक्ति की गई है. पान और खैनी खाने वाले बहुत से लोग कहीं भी थूक देते हैं. इससे लाल रंग का एक निशान बनता हैजिसे आप बहुत सी सफ़ेद दीवारों पर देख सकते हैं. टैक्सियों पररिक्शों के पीछे और इमारतों के आगे यह लिखा होना आम बात है कि यहां न थूकें’. यह कफ देश में तपेदिक (टीबी) फैलने के लिए ज़िम्मेदार है. देश में कोई थूक विरोधी अभियान भी नहीं चल रहा है.
कान साफ़ करने वाले
भारत में कुछ दिनों के लिए रहने वाला व्यक्ति भी यह जान जाता है कि सड़क के किनारे की अर्थव्यवस्था देश के जीवन का एक प्रमुख हिस्सा है. यहां के लोगों की चतुराई और कल्पनाशीलता का कोई मुक़ाबला नहीं है. यहाँ के लोग आपकी हर तरह से सेवा कर सकते हैं और अपनी चीजें बेच सकते हैं. अगर आपका छाता टूट जाएतो उसे ठीक करने वाला व्यक्ति आपको मिल जाएगा. अगर आपका जूता टूट गया हैतो उसे ठीक करने वाला आपके घर आ सकता है. सड़क के किनारे बाल काटवाने के बारे में आपका क्या ख्य़ाल हैआपको सड़क के किनारे हड्डी ठीक करने वाले बैठे हुए मिल सकते हैंजो आपकी टूटी हुई हड्डियों को जोड़ते हैं. इनके अलावा कान साफ़ करने वाले भी हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि सदियों पुरानी ये परंपराएं और मज़बूत होती जा रही हैं.
कुछ लोग इस बात पर चिंता जताते हैं कि ये परंपराएं ख़तरे में हैंक्योंकि युवा पीढ़ी परंपरागत पेशों को छोड़ पढ़ाई और अन्य विकल्पों को अपना रहे हैं. वहीं कुछ अधिकारी उन्हें फुटपाथ से खदेड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं.
शनिवार की महिमा
भारत दुनिया के कुछ बेहतरीन वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के लिए घर हो सकता है. लेकिन जब बात पुराने अंधविश्वासों को मानने की आती हैतो तार्किकता बहुत पीछे छूट जाती है.
अलग-अलग लोग अलग-अलग अंधविश्वासों का पालन करते हैंजैसे कि शनिवार को नए कपड़े नहीं पहना जाता है. रात में घर की सफ़ाई नहीं करते हैं क्योंकि ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी वापस लौट जाती हैं. बाएं हाथ से किसी को कुछ देना नहीं चाहिए. इन बातों का पालन हर भारतीय करता हैचाहे अमीर हो या ग़रीब.
ये बातें आज के समाज का हिस्सा बन चुकी हैं. हर नई गाड़ी के बोनट पर फूलों की माला चढ़ाई जाती हैक्योंकि इसे शुभ माना जाता है. बुरी चीजों से बचने के लिए लोग गाड़ी के अंदर या घर के सामने नींबू और मिर्च टांगते हैं. अशुभ अंकों से बचने के लिए बहुत से विमानों में 13 नंबर की लाइन नहीं होती है.

दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश हैजिसमे पूरी दुनिया की आबादी बसती हैयहाँ हर समाजहर वर्ग के लोग मिलजुलकर एकसाथ रहते है… इस देश का इतिहास काफी पुराना है… और बहुत सारी जानकारीया है जो हर किसी को नहीं पता.. हम यह भारत के बारे में कुछ रोचक तथ्य – 
1. भारतदुनिया की सबसे प्राचीन और विकसित सभ्यताओ वाला देश है.
2. तक़रीबन 17 वी शताब्दी तक भारत दुनिया का सबसे अमीर देश था.
3. चाइना और USE के बाद अब भारत के पास भी सबसे सशक्त आर्मी दल है.
4. वैटिकन सिटी और मक्का को देखने जितने लोग आते हैउन दोनों को मिलाकर उससे भी ज्यादा लोग तिरुपति बालाजी मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर देखने आते है.
5. भारत ने ही जीरो “0” की खोज की है.
6. भारत में हर 12 साल में एक बार कुम्भ मेले का आयोजन किया जाता हैजहा सभी धर्म के लोग एकत्रित होते हैइस लिहाज से यह दुनिया का सबसे बड़ा मेला है.
7. कुम्भ मेले में आने वाले सभी धर्म के लोगो की संख्या इतनी अधिक होती है की उन्हें अंतराल में से भी देखा जा सकता है.
8. चाय भारत का राष्ट्रिय पेय है.
9. भारत का नाम इंडस” नदी से लिया गया है.
10. इंडस घाटी की सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता मानी जाती है.
11. दुनिया में वाराणसी आज एक सबसे प्राचीन और सबसे विकसित सिटी के रूप में जानी जाती है.
12. किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा मस्जिद है. (तक़रीबन 300000 मस्जिद है).
13. मुस्लिम जनसँख्या की लिहाज से भारत तीसरे नंबर पर है.
14. तक्षशिला को दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी माना जाता हैजिसे 700 BC में शुरू किया गया था.
15. आज विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए लखनऊ की द सिटी मोंटेसरी स्कूल दुनिया की सबसे बड़ी स्कूल है. उस स्कूल में तक़रीबन 45000 बच्चे पढ़ते है.
16. भारतीयों रेलवे तक़रीबन 1.3 लाख लोगो को रोजगार दे रही है. जो किसी भी एक देश की जनसँख्या से कई ज्यादा है.
17. भारत में हर साल जन्म लेने वाले नच्चो की संख्या भी ऑस्ट्रेलिया और दुसरे देशो से ज्यादा है.
18. विश्व में सबसे ज्यादा इंग्लिश बोलने वाले लोग भारत में ही है.
19. एक अनुमान के अनुसार दुनिया का तक़रीबन 25% वर्कफोर्स अगले साल से भारत में ही निर्मित किया जायेंगा.
20. भारत का पहला राकेट साइकिल और पहली सॅटॅलाइट बैल गाड़ी पर लायी गयी थी.
21. भारत का बजट शक्तिशाली न होने के बावजूद भी भारतीय स्पेस प्रोग्राम दुनिया के टॉप स्पेस प्रोग्राम में शामिल है.
22. 2014 के चुनाव में तक़रीबन 54 करोड़ से भी ज्यादा लोगो ने वोटिंग की थी- जो USA, UK. आस्ट्रलिया और जापान की सांघिक जनसँख्या से भी ज्यादा है.
23. 2004 में, 200 महिलाओ ने कानून को अपने हातो में लेकर और सब्जी काटने का चाकू और लालमिर्च लेकर कोर्ट आई थी और एक सीरियल रेपिस्ट का मर्डर भी किया था. जिसका नाम अक्कू यादव था. उस समय हर-एक महिला को मर्डर का जिम्मेदार ठहराया गया था.
24. इंग्लिश कलाकार सर बेन किंग्सले का जन्म नाम कृष्णा पंडित भांजी है और वे भारतीय मूल के ही है.
25. भारत के महाराष्ट्र में स्थित लोनर सरोवर भारत में खारे पानी का सबसे बड़ा सरोवर है.

26. भारत के शनि शिंगनापुर में लोग बिना दरवाजो के अपने घरो में रहते है। क्योकि उनका ऐसा मानना है की जो भी शनि शिंगनापुर से चोरी करता है उसे शनि भगवान् बड़ी से बड़ी सजा देते है। यहाँ तक की शनि शिन्ग्नापुर में कोई पुलिस स्टेशन भी नही है।
27. भारत में लद्दाख के लेह के पास स्थित एक चुम्बकीय पहाड़ी एक गुरुत्वाकर्षण पहाड़ी के समान है। वह पहाड़ी आसानी से कारो को अपनी तरफ खींचती है और ऊपर चढाने में सहायता करती है।
28. हमने ही मापक की खोज की थी।
29. भारत में ही शैम्पू की खोज हुई है।
30. तीन अलग-अलग प्रारूपो में विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले विश्वनाथन आनंद दुनिया के पहले खिलाडी हैवे नाकआउटटूर्नामेंट और मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।
31. चेस का अविष्कार भारत में ही हुआ था।
32. हमारे शर्ट के बटन की खोज भी भारत में ही हुई थी।




युवा लेखिका, सामाजिक चिन्तक
पूरा नाम- DRx जयति जैन
उपनाम- शानू, नूतन
लौकिक शिक्षा- डी.फार्मा, बी.फार्मा, एम. फार्मा (रिसरचर)
लेखन- 2010 से अब तक
वर्तमान लेखन- सामाज़िक लेखन, दैनिक व साप्ताहिक अख्बार, चहकते पंछी
ब्लोग, साहित्यपीडिया, शब्दनगरी व प्रतिलिपि वेबसाइट पर

पता - जयति जैन c/o डा. प्रमोद कुमार जैन पारस होस्पिटल बस स्टैंड
रानीपुर जिला झांसी उ.प्र. 284205

कोई टिप्पणी नहीं:

सामग्री के संदर्भ में अपने विचार लिखें-