विश्वहिंदीजन चैनल को सबस्क्राइब करें और यूजीसी केयर जर्नल, शोध, साहित्य इत्यादि जानकारी पाएँ

जनतंत्र जाग जनतंत्र जाग

सेवा  जैसा बलिदान नहीं
शिक्षा सद्दश्य अभिदान नहीं
जन पर्व गाये प्रयाण राग
जनतंत्र जाग जनतंत्र जाग

क्यों हम अपनी गरिमा खोये  
अँखियों में शर्म हया ढोयें
जो राष्ट्र पल्लवित कर पायें
उन बीजों को सींचें बोयें
Also read :माँ
आलसपन का कर परित्याग
जनतंत्र जाग जनतंत्र जाग

सम्मुख अब देश प्रथम होगा
यह सोच सदा हृदयस्थ करें
जो देश को हानि पहुँचाये
हर ऐसी शह को ध्वस्त करें
तम छँटे जले हर घर चिराग
जनतंत्र जाग जनतंत्र जाग
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित-सर्वाधिकार सुरक्षित)

कोई टिप्पणी नहीं:

सामग्री के संदर्भ में अपने विचार लिखें-