विश्वहिंदीजन चैनल को सबस्क्राइब करें और यूजीसी केयर जर्नल, शोध, साहित्य इत्यादि जानकारी पाएँ

प्रेम दिवस -चंद दोहे -ओंम प्रकाश नौटियाल

प्रेम दिवस के पर्व  में , प्रेम बिका बाजार
महँगी  जितनी  भेंट है, छिछला उतना प्यार
-
प्रेम गली जब तंग थी , गया वक्त वह बीत
अब है पूरा राजपथ ,  साथ  मीत ही  मीत
-
गत वर्ष बनी प्रेमिका , अब अतीत की बात
फिर से नई तलाश कर, लुटा रहे सौगात
-
सात समंदर पार से , मिला ज्ञान  यह खूब
प्रेम दिवस बस नियत है, नियत नही महबूब
-
दुनियाँ को हमने दिया, पावन प्रेम  स्वरूप
अब करते आयात हम,  भोंडा इसका  रूप
-
प्रेम शाश्वत सत्य यहाँ ,जन्म जन्म का मेल
पश्चिम की अंधी नकल , इसे बनाती खेल
-
आई है  वसंती ऋतु  , खिले  प्रेम  के  फ़ूल
जीवन महकेगा तभी , निष्ठा हो   जब मूल
-ओंम प्रकाश नौटियाल
(पूर्व प्रकाशित-सर्वाधिकार सुरक्षित)

कोई टिप्पणी नहीं:

सामग्री के संदर्भ में अपने विचार लिखें-