विज्ञापन (AdSense Leaderboard Slot)
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित दौलत राम महाविद्यालय का 61 वां वार्षिक समारोह संपन्न
विश्वहिंदीजन चौपाल · विशेष आलेखदिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित दौलत राम महाविद्यालय का 61 वां वार्षिक समारोह संपन्नविचार · विमर्श · ज्ञान

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित दौलत राम महाविद्यालय का 61 वां वार्षिक समारोह संपन्न

—शब्दों की संख्या
—अनुमानित पठन समय
पठन सुविधाफोकस · सुनें · सहेजें
पाठ सुनने के लिए ‘सुनें’ दबाएँ।
इस आलेख में
  1. शीर्षक तैयार किया जा रहा है…

आलेख पठन सहायक

यह सहायक बिना API के इसी आलेख से सारांश, मुख्य विचार, शब्द-सूची और प्रश्नों से जुड़े अंश निकालता है। यह जनरेटिव AI नहीं है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित दौलत राम महाविद्यालय का 61 वां वार्षिक समारोह संपन्न


दौलत राम कॉलेज दिल्ली


दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर के प्रतिष्ठित दौलत राम महाविद्यालय का 61 वां वार्षिक समारोह संपन्न हुआ। वार्षिक समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा के माननीय अध्यक्ष श्री.ओम बिड़ला जी थे। दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणि, दौलत राम महाविद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मुकुल गुप्ता जी, शिवाजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्या एवं दौलत राम महाविद्यालय की पूर्व छात्रा प्रो. रमा पटनायक जी ने भी सम्मिलित हो कर वार्षिकोत्सव की शोभा बढ़ाई।

दौलत राम कॉलेज दिल्ली



इस कार्यक्रम का आरंभ छात्राओं द्वारा तमिलनाडु,अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान की पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति द्वारा हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.सविता रॉय जी ने छात्राओं एवं शिक्षकों की वर्ष भर की अकादमिक उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात इस वर्षोकोत्सव में माननीय अतिथि श्री ओम बिड़ला जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी जागरूकता से ही समाज में परिवर्तन आएगा। शिक्षा के सही मायने समाज में हर वर्ग को उसके अधिकार दिलवाने से है। देश और दुनिया के नेतृत्व करने का काम आपको ही करना है और यह काम आप शिक्षा के नवाचार एवं प्रयोग द्वारा ही कर सकेंगी। साथ ही उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया । अन्य अथितियों ने भी इस अवसर पर छात्राओं को शुभकामनाएँ दी।

दौलत राम कॉलेज दिल्ली


क्वाड फेलोशिप (चार देशों में से चुने हुए छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली फेलोशिप) प्राप्त करने वाली सुश्री श्रमांना गुछैत को सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की तीन छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर उच्च प्राप्तांक हासिल किए, इन्हें भी वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया गया। साथ ही बहुत सारी अन्य छात्राओं को भी विभिन्न क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजिका डॉ.दर्शन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन कर समारोह का समापन किया

दौलत राम कॉलेज दिल्ली



[उम्मीद है, कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी। और यदि पोस्ट पसंद आई है, तो इसे अपने दोस्तों में शेयर करें ताकि अन्य लोगों को भी इस पोस्ट के बारे में पता चल सके। और नीचे कमेंट करें, कि आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी।]

vishwahindijanइस आलेख के लेखक · विश्वहिंदीजन चौपाल

आलेख के बाद अब आगे क्या?

पढ़ने, समझने और चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी विकल्प।

मुख्य निष्कर्षइस आलेख के केंद्रीय विचारों को एक जगह देखें।
चर्चा के प्रश्नकक्षा, अध्ययन समूह या स्वाध्याय के लिए प्रश्न तैयार करें।
बाद में पढ़ेंइस आलेख को अपने इसी ब्राउज़र में सुरक्षित रखें।
साझा करेंलेख का लिंक दूसरों तक पहुँचाएँ।
प्रिंट / PDFब्राउज़र के प्रिंट विकल्प से PDF भी सहेज सकते हैं।
आलेख में खोजेंकिसी शब्द या विषय से जुड़े अनुच्छेद खोजें।
आपकी प्रतिक्रिया:
विचार साझा करेंइस आलेख पर आपकी राय, प्रश्न और सुझाव आमंत्रित हैं। संवाद सम्मानजनक और विषय-केंद्रित रखें।

टिप्पणियाँ