विज्ञापन (AdSense Leaderboard Slot)
विश्वहिंदीजन चौपाल · आलेख बजटीय सौन्दर्य विचारों की दुनिया · हिंदी का वैश्विक संवाद VISHWAHINDIJAN CHAUपाल

बजटीय सौन्दर्य

—शब्दों की संख्या
—अनुमानित पठन समय
पठन सुविधाफोकस · सुनें · सहेजें
पाठ सुनने के लिए ‘सुनें’ दबाएँ।
इस आलेख में
  1. शीर्षक तैयार किया जा रहा है…

आलेख पठन सहायक

यह सहायक बिना API के इसी आलेख से सारांश, मुख्य विचार, शब्द-सूची और प्रश्नों से जुड़े अंश निकालता है। यह जनरेटिव AI नहीं है।

बजटीय सौन्दर्य 

हे बजट मित्र !!
हैरान हूं मैं
तुम्हारे
चमत्कार पर
तुम ऐसा
कर कैसे लेते हो ?
सता पक्ष को
दिखाई देते हो
दिलकश, हसीन
बला के जहीन
गरीबों के संरक्षक
श्याम धन भक्षक
देश के खेवनहार
शक्ति के आधार
प्रगति के प्रतीक
सीधे शरीफ़
सौम्य , रमणीक !

वही दूसरी ओर
उसी पोशाक में
अनबदली आँख नाक में
बिरोधियों को
आते हो नज़र
एक बूढा  शजर
जिस पर न
लगते हैं फल
जो न दे सकता है
किसी को  छाया
न बन  सकता है
गरीबों का सरमाया !
दिखते हो उन्हें
एकदम भद्दे कुरूप
अंधकूप
मुश्किलों के प्रारूप
जो सिर्फ़ पूंजीपतियों का
होगा ताबेदार
गरीबों का करेगा
और और बंटाधार


तुम कितने वर्षॊं से
यह कमाल कर रहे हो
एक ही समय पर
कुछ लोगों के लिये
अति सुंदर हो
और कुछ के लिये
निहायत बदसूरत
शायद यह कमाल
जैसी की उक्ति भी है
इसलिये होता है
क्योंकि सौन्दर्य
बस देखनेवाली
आँखों मे  होता है !!
-ओंम प्रकाश नौटियाल

OMइस आलेख के लेखक · विश्वहिंदीजन चौपाल

आलेख के बाद अब आगे क्या?

पढ़ने, समझने और चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी विकल्प।

मुख्य निष्कर्षइस आलेख के केंद्रीय विचारों को एक जगह देखें।
चर्चा के प्रश्नकक्षा, अध्ययन समूह या स्वाध्याय के लिए प्रश्न तैयार करें।
बाद में पढ़ेंइस आलेख को अपने इसी ब्राउज़र में सुरक्षित रखें।
साझा करेंलेख का लिंक दूसरों तक पहुँचाएँ।
प्रिंट / PDFब्राउज़र के प्रिंट विकल्प से PDF भी सहेज सकते हैं।
आलेख में खोजेंकिसी शब्द या विषय से जुड़े अनुच्छेद खोजें।
आपकी प्रतिक्रिया:
विचार साझा करेंइस आलेख पर आपकी राय, प्रश्न और सुझाव आमंत्रित हैं। संवाद सम्मानजनक और विषय-केंद्रित रखें।

टिप्पणियाँ